{"_id":"5bf88cc5bdec22418130a914","slug":"bus-driver-murdered-in-deoria-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में कोतवाली से 100 मीटर दूर बस मालिक की काट दी गर्दन, 20 मिनट बाद पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में कोतवाली से 100 मीटर दूर बस मालिक की काट दी गर्दन, 20 मिनट बाद पहुंची पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
Updated Sat, 24 Nov 2018 04:57 AM IST
विज्ञापन
suicide crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया कोतवाली से महज 100 मीटर पर शुक्र्तवार की रात मनबढ़ों ने बस मालिक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। बस मालिक की गर्दन और सीने पर धारदार हथियार से हमला किया और सिर पर ईंट से प्रहार किया।
हत्या के पीछे बस संचालन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। कुशीनगर के धर्मपुर क्षेत्र के निवासी अनूप राय (40) शहर के भुजौली कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर यहां बस चलवाते हैं।
बताते हैं कि शुक्रवार की शाम उनका बस संचालन को लेकर ही कसया ओवरब्रिज के पास कुछ लोगों से विवाद हो गया था। यहां विवाद खत्म कर वह मालवीय रोड की ओर बढ़े थे कि रात करीब 9 बजे 7-8 बाइक पर सवार होकर पहुंचे।
विज्ञापन
मनबढ़ युवकों ने अनूप पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। बीस मिनट तक पुलिस नहीं पहुंची तो लोग अनूप को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बताते हैं कि मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष से भी एक युवक को चोट आई थी। अस्पताल में उपचार के दौरान जैसे ही उन्हें अनूप की मौत की सूचना मिली, वह साथियों संग फरार हो गया। कोतवाल विजय नारायण ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।