{"_id":"56ef09084f1c1bdb49f14e92","slug":"burnt-effigies-of-mayer","type":"story","status":"publish","title_hn":" फूंका मेयर का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूंका मेयर का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 21 Mar 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन किया
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। महानगर में फैली गंदगी से नाराज भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्यों ने रविवार को अग्रसेन तिराहे से मेयर की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली और कचहरी चौराहे पर उनका पुतला फूंका। कहा कि एक तरफ देश के प्रधान मंत्री स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए अभियान चला रहे हैं। दूसरी तरफ मेयर के चलते पूरे शहर में सफाई का कार्य बाधित है। न तो मेयर को शहर की चिंता है और न ही नगर आयुक्त को।
अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य इरफान अहमद के नेतृत्व में मोर्चा के सदस्यों ने प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली। कार्यकर्ता मेयर और नगर आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इरफान अहमद ने कहा कि महानगर में पुलिस चौकी के लिए नगर निगम की जमीन उपलब्ध कराई जा रही है, पर आम लोगों के टायलेट के लिए निगम के पास जमीन नहीं है। इस दौरान मो. अमीन, रियाज अहमद, नवी हसन, इमरान अहमद, समीम अहमद, फिरोज अंसारी, सहित अन्य कई लोग थे।