{"_id":"57641c824f1c1b144311cb7e","slug":"bull-attacked-on-a-man-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ के हमले में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ के हमले में युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 17 Jun 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
बैंक रोड पर सांड़
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट क्षेत्र के पैडलेगंज में गुरुवार की रात सांड़ ने एक युवक पर हमला कर दिया। सांड़ की सींग पेट में घुसने से गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया।
गिरधरगंज निवासी अनिल कुमार गुप्ता के बेटे तुषार गुप्ता (27) की गिरधरगंज बाजार में किराने की दुकान है। गुुरुवार की रात दुकान बंद कर तुषार स्कूटी से दर्शन करने जा रहा था। जैसे ही वह पैडलेगंज पहुंचा, वहां मौजूद एक सांड़ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। सांड़ की सींग तुषार के पेट में घुस गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास मौजूद लोगों ने लाठी-डंडे से किसी तरह सांड़ को वहां से भगाकर तुषार को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए तुषार को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही तुषार की मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना मिलते ही गिरधरगंज वार्ड के पार्षद रणंजय सिंह जुगनू, कूड़ा घाट व्यापार संघ के अध्यक्ष विशाल गुप्ता मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।
विज्ञापन
युवक की मौत दुखद है। हत्यारे सांड़ को पकड़ने का निर्देश दे दिया गया है। इसके साथ ही जमीन उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन को पत्र भेजा गया है।
- बीएन सिंह, नगर आयुक्त