फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP will open its office on own land in each district headquarter

हर जिला मुख्यालय पर होगा भाजपा का अपना कार्यालय

Sat, 07 May 2016 01:11 AM IST
टीपी शाही, अमर उजाला, गोरखपुर।
टीपी शाही, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 07 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
BJP will open its office on own land in each district headquarter
bjp logo
भारतीय जनता पार्टी का देश के सभी जिला मुख्यालयों पर शीघ्र ही अपना निजी कार्यालय होगा। इसके लिए जमीन की रजिस्ट्री कराई जा रही है। पूरे देश के भाजपा कार्यालयों का एक मॉडल होगा। इसकी जिम्मेदारी एक आर्किटेक्ट और एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को दी गई है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में जमीन की रजिस्ट्री का दायित्व पूर्व एमएलसी श्यामनंदन सिंह को दिया गया है। उनकी देखरेख में गोरखपुर के खोराबार उर्फ सूबा बाजार में 25 डिस्मिल जमीन की रजिस्ट्री भाजपा कार्यालय 11 अशोक रोड, नई दिल्ली के नाम से हुई है। इसी तरह से पूर्वांचल के अन्य जनपदों में भी रजिस्ट्री कराई गई है।
विज्ञापन


देश के जिन जिला मुख्यालय पर पार्टी का अपना निजी कार्यालय नहीं है वहां पर भाजपा जमीन खरीद कर कार्यालय का निर्माण कराएगी। उत्तर प्रदेश में जमीन की रजिस्ट्री का दायित्व संभाल रहे पूर्व एमएलसी श्यामनंदन सिंह ने कुछ दिनों पहले खोराबार उर्फ सूबा बाजार में 11235 वर्ग फीट यानी 25 डिस्मिल जमीन का रजिस्ट्री कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जमीन पूनम त्रिपाठी एवं स्नेहलता त्रिपाठी से खरीदी गई। पूर्व एमएलसी श्यानंदन सिंह ने ही गोरखपुर के अलावा देवरिया, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, मऊ, बलिया में जमीन की रजिस्ट्री कराई है। जिन जिलों की जमीन का दाखिल खारिज हो गया है उनके कागजात लखनऊ कार्यालय भेजे जा रहे हैं। वहां से दिल्ली भेज दिए जाएंगे।

इस जमीन पर जिला व महानगर के अलावा क्षेत्रीय कार्यालय भी होगा। इसमें कुछ लोगों के ठहरने की भी व्यवस्था होगी। कार्यालय के निर्माण में जिले की स्थानीय इकाई से कोई मतलब नहीं होगा। वे चाहेंगे तो निगरानी कर सकते हैं। कहीं कोई कमी उनकी नजर आए तो उसकी सूचना ऊपर तक दे सकते हैं। 


उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में पार्टी के पास अपना कार्यालय नहीं है, वहां कार्यालय बनवाया जाएगा। पूर्वांचल में कई स्थानों पर जमीन खरीदी गई है। पूर्व एमएलसी श्यामनंदन सिंह को इसका प्रभारी बनाया गया है।
- शिवकुमार पाठक, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed