{"_id":"424ffec7623f0d4c6f21d5c5f937154b","slug":"bjp-says-villege-poor-and-farmers-budget-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने बताया गांव, गरीब और किसानों का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने बताया गांव, गरीब और किसानों का बजट
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Feb 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। भाजपा नेताओं ने आम बजट को गांव, गरीब व किसानों का बताते हुए प्रसन्नता जताई है। उन्होंने बजट को देश के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लाने वाला बताया है।
पूर्व राष्ट्रीय सचिव विनोद पांडेय ने कहा कि किसानों के लिए अगले पांच वर्ष में उनकी आय को दो गुना करने के लिए जो योजना बनाई गई है उससे खेती, किसानी करने वाले के जीवन में बड़ा परिवर्तन होगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा कि यह आम बजट हर वर्ग के लिए है।
इससे यह साबित हो गया कि केंद्र सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है। क्षेत्रीय महामंत्री चिरंजीव चौरसिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा राय व कामेश्वर सिंह ने कहा कि बजट में मई 2018 तक देश के सभी गांवाें को बिजली मुहैया कराने, गांव के लिए डिजिटल साक्षरता मिशन शुरू करने, एससी व एसटी हब की स्थापना करने जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू करने से देश का सर्वांगीण विकास होगा।
विज्ञापन
भाजपा नेता रमेश सिंह ने कहा कि बजट से किसान खुशहाल होंगे और हर वर्ग को फायदा होगा। भाजपा खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक देवेंद्र पाल ने कहा कि इस बजट से हर वर्ग में खुशहाली आएगी। इसके अलावा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, पुष्पदंत जैन, डा. धर्मेन्द्र सिंह, देवेंद्र पाल, ओम प्रकाश शर्मा, राहुल श्रीवास्तव, विद्यावती भारती, राधेश्याम श्रीवास्तव, विजय कुमार त्रिपाठी, अमरेश यादव, जीतेंद्र चौधरी, अभयनंदन त्रिपाठी आदि ने बजट को सराहा है।
इससे इतर बसपा नेता ओम नरायन पांडेय, कैलाश राजभर व राजेंद्र राजभर ने बजट को किसानों को हसीन सपने दिखाने वाला बताया है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने सर्विस टैक्स से अप्रत्यक्ष महंगाई आम जनता पर थोप दी है। जिस अनुपात में सरकारी कर्मचारी की आय में वृद्धि हुई है उसी अनुपात में गेहूं और धान की कीमत भी बढ़नी चाहिए। किसानों की लागत मूल्य पर ध्यान नहीं दिया गया। किसान गांव छोड़ रहा है, आत्महत्या कर रहा है। वह बेहतरी के लिए पांच साल का इंतजार नहीं करने वाला है। पंाच साल में आय दोगुना करने का सरकार का दावा किसानों के साथ बड़ा मजाक है।