फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP members are not happy for government's plan

अपनी ही सरकार की भाजपाइयों ने खोली पोल

Sat, 28 May 2016 08:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 28 May 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
BJP members are not happy for government's plan
बीजेपी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से घिरीं मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : shivharsh
मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के साथ शनिवार को आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का नजारा एकदम अलग था। पार्टी के नेताओं ने अपने ही सरकार की पोल खोलकर रख दी। कहा कि सरकार की योजनाएं हकीकत से कोसों दूर हैं। मंत्री ने सवाल पूछने वालों को नसीहत दी और कहा कि तथ्यहीन कोई बात नहीं होनी चाहिए। वही बात रखी जानी चाहिए जिसका प्रमाण हो। यदि तथ्य होंगे तो उसकी जांच कराऊंगी और दोषी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


स्मृति ईरानी शनिवार को भी शहर में थी। सुबह दस बजे जीडीए के पीछे एक विद्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में जिले भर से आए कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक की शुरुआत विद्यालय के स्टाफ द्वारा की गई तो शोर शुरू हो गया। यह देख क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवकुमार पाठक ने खुद माइक संभाला। कहा कि संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों के दो लोग सरकार के कार्यों के बारे में बताएं।
विज्ञापन


इस पर खजनी ब्लाक के एक कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना पर सवाल खड़ा कर दिया। कहा कि इस योजना का लाभ जरूरतमंदों को नहीं मिल रहा है। 50 हजार का लोन दो किस्तों में दिया जा रहा है। इसे बिना किसी गारंटी के दिया जाना है जबकि बैँक वाले 100 रुपये के स्टैंप पर लिखवा रहे हैं। पहल योजना के तहत जितने लोगों को गैस कनेक्शन दिया गया, उनसे निर्धारित से बहुत अधिक रकम ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता महंत सिंह ने भी मुद्रा योजना पर सवाल खड़ा किया। कहा कि कोई भी बैंक लोन पास नहीं कर रहा हैं। गैस एजेंसियां पहल योजना के कनेक्शन पर मनमाना रकम ले रही हैं। गरीब को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इतना ही नहीं, केंद्र सरकार के दो साल पूरा होने के बाद भी विभिन्न मंत्रालयों की समितियों में दूसरे दलों के नेता जमे हुए हैं। इस पर ईरानी ने कहा कि किस विभाग में दूसरे दल के लोग हैं। कौन बैंक और एजेंसी मनमानी कर रही हैं, उनका नाम-पता दें।


रणंजय सिंह जुगनू ने 74 वां संशोधन प्रदेश में न लागू होने का मुद्दा उठाया। स्मार्ट सिटी में गोरखपुर का नाम शामिल न होने की बात कही। मंत्री ने कहा कि सभी पार्षदों के हस्ताक्षरयुक्त पत्र दें। स्मार्ट सिटी के बारे में पहले अध्ययन करें। उसके बाद कोई टिप्पणी करें। संघ के पदाधिकारी ने बात शुरू की तो ईरानी ने कहा कि यह न भूलें कि हम संगठन की बैठक में नहीं हैं। यहां प्रेस के लोग भी हैं। शिक्षा का मुद्दा उठाने पर कहा कि इसमें सुधार तभी होगा जब प्रदेश में भी भाजपा की सरकार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed