फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   biker and girl kidnapped

सिद्धार्थनगर से बाइक सवारों ने किशोरी का अपहरण किया

Mon, 07 Oct 2019 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
biker and girl kidnapped
बाइक सवारों ने किशोरी का अपहरण किया
विज्ञापन

चिलुआताल (गोरखपुर)। सिद्धार्थनगर के उस्का बाजार से किशोरी का अपहरण कर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों के चंगुल से किशोरी ने कूदकर जान बचाई फिर भागकर बरगदवां चौकी पर पहुंच गई। किशोरी के पुलिस के पास पहुंचते ही पीछा कर रहे बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश की लेकिन फिलहाल पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस की ओर से जानकारी दिए जाने पर किशोरी के पिता चौकी पहुंचे उसे साथ ले गए। पिता ने उस्का बाजार इलाके के थाने में गुमशुदगी की सूचना दी थी।

घटना रविवार सुबह आठ बजे के करीब हुई। 16 साल की किशोरी के मुताबिक वह घर से मार्निंग वॉक के लिए निकली थी इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उसका मुंह दबाकर जबरन बाइक पर बैठा लिया और लेकर भागने लगे। रास्ते में एक जगह वे रुके भी थे। फर्टिलाइजर के पास मौका पाकर किशोरी बाइक से कूद गई और झाड़ियों के रास्ते भागकर बरगदवां पुलिस चौकी पहुंच गई। किशोरी के मुताबिक बदमाश बाइक मुख्य मार्ग से लेकर नहीं जा रहे थे। चौकी पर मौजूद पुलिस वालों को उसने आपबीती बताई। पुलिस ने सिद्धार्थनगर पुलिस से संपर्क किया फिर पिता को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। पिता ने बताया कि सुबह काफी तलाश करने के बाद किशोरी नहीं मिली तो पुलिस में उसके गायब होने की जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed