फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bike distroyed in gagha

घर पर धावा बोलकर मारपीट, बाइक फूंकी

Thu, 05 Dec 2019 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
bike distroyed in gagha
घर पर धावा बोलकर मारपीट, बाइक फूंकी
विज्ञापन

गगहा (गोरखपुर)। इलाके के पकड़ी, खिरखिटा दूबे गांव में भोलू यादव के घर पर चढ़कर मारपीट करने और उनकी बाइक फूंके जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आपसी विवाद में उनके ही भाई उग्रसेन यादव ने कुछ साथियों के साथ मंगलवार की रात उनके घर पर धावा बोलकर मारपीट की है। भोलू यादव की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

थाने में दर्ज केस के मुताबिक, मंगलवार की शाम करीब 6 बजे खिरखिटा दूबे के भोलू यादव के दरवाजे पर उनके भाई उग्रसेन यादव गांव के कुछ लोग के साथ पहुंचकर गाली देने के साथ मारपीट करने लगे। उग्रसेन ने अपने साथियों के साथ दरवाजे पर खड़ी बाइक को सड़क पर ले जाकर आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने उग्रसेन यादव, अर्जुन यादव, भीम यादव, रामपलट यादव के खिलाफ मारपीट, आगजनी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed