फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ddu university in B.Ed

काउंसिलिंग में अटकीं प्रबंधन की सांसें

Thu, 23 Jun 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Thu, 23 Jun 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
ddu university in B.Ed
डिग्री कॉलेज
बिना एनओसी मान्यता हासिल करने के दोषी 15 बीएड कॉलेजों की बात हाईकोर्ट तक पहुंच तो गई लेकिन सुनवाई के बाद फैसले का सुरक्षित हो जाना इन कॉलेजों के लिए समस्या का सबब बन गया है। कॉलेज प्रबंधन की सांसें इसलिए अटक गई हैं कि यदि यह फैसला चल रही बीएड काउंसिलिंग पूरा होने के बाद आया तो पक्ष में होने के बावजूद उन्हें इसका लाभ नहीं मिल सकेगा। ऐसे में पूरा प्रयास ही बेमानी साबित हो जाएगा।
विज्ञापन



बिना एनओसी एनसीटीई से मान्यता ले लेने वाले 41 कॉलेजों को जब गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने संबद्धता देने से इन्कार कर दिया तो उनमें से एक स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज के प्रबंधन ने हाईकोर्ट की शरण ली। कॉलेज प्रबंधन की दलील सुनने के बाद हाईकोर्ट ने उसे राहत देते हुए यूनिवर्सिटी को निर्देशित किया कि संबंधित कॉलेज को 2016-17 की बीएड काउंसिलिंग में शामिल करने की अनुमति दे। हालांकि अभी तक यूनिवर्सिटी ने हाईकोर्ट के निर्देश को विधिक सलाह के नाम पर अमल नहीं किया है लेकिन एक कॉलेज को राहत मिलती देख 15 और कॉलेज प्रबधंन हाईकोर्ट पहुंच गए, लेकिन इस बार मामला फंस गया।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने 13 जून को यूनिवर्सिटी को अपना पक्ष रखने को कहा। यूनिवर्सिटी का पक्ष सुनने के बाद हाईकोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित कर लिया। ऐसे में पक्ष में तत्काल फैसले की याची कॉलेजों की उम्मीद पर पानी फिर गया। कॉलेजों की समस्या यह है कि चल रही बीएड काउंसिलिंग प्रक्रिया 25 जून को समाप्त हो जाएगी, ऐसे में यदि कोर्ट का फैसला उनके पक्ष में आ भी जाता है तो भी वे इस बार काउंसिलिंग में वे हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूल काउंसिलिंग का ही दिख रहा सहारा
गोरखपुर। 25 जून को बीएड काउंसिलिंग प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। ऐसे में यदि हाईकोर्ट का फैसला कॉलेजों के पक्ष में आता भी है तो उन्हें पूल काउंसिलिंग की राह देखने के अलावा और कोई चारा नहीं बचेगा। पूल काउंसिलिंग होगी या नहीं और यदि हुई तो भी उससे इन कॉलेजों की सीटें भरेंगी या नहीं, यह सवाल कॉलेज प्रबंधन को सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed