{"_id":"5da40b2b8ebc3e93db11b762","slug":"basti-truck-bolero-accident-many-injured-and-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अनियंत्रत ट्रक की चपेट में आया बोलेरो, पांच की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अनियंत्रत ट्रक की चपेट में आया बोलेरो, पांच की मौत, कई घायल
Mon, 14 Oct 2019 11:14 AM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के हरैया कस्बे में हाइवे पर स्थित नगर पंचायत कार्यालय के सामने रविवार शाम करीब पौने चार बजे अनियंत्रित ट्रक रेलिंग को तोड़ते हुए दूसरे लेन में बोलेरो से जा टकराया। घटना में बोलेरो चालक और वृद्ध महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई।
विज्ञापन
इस दौरान सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी हरैया में भर्ती कराया गया। घायलों में से एक युवक ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया, जबकि एक महिला और बच्चे की लखनऊ रेफर करने के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं दो की हालत बहुत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद अबतक 5 लोगों की मौत हो चुकी है।