फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   atm exchange

एटीएम कार्ड बदलकर 19500 रुपये निकाल लिए

Tue, 22 Mar 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Tue, 22 Mar 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
atm exchange
एटीएम - फोटो : concept photo
गोरखपुर। महिला का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने खाते से 19500 रुपये निकाल लिए। लाइन में पीछे खड़े युवक से महिला ने रुपये निकालने में मदद मांगी थी। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उसे घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


पीड़ित ने गगहा थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना एटीएम के सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई है।
गगहा प्रतिनिधि के अनुसार डिहुलपार, निवासी ममता चौहान का भारतीय स्टेट बैंक में खाता है।

सोमवार की दोपहर वह करवल मझगावां में बैंक के एटीएम से रुपये निकालने पहुंचीं। उनके पीछे केबिन में घुसे एक युवक ने मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। ममता के बाहर निकलने पर उसने खाते से 19500 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


घर पहुंचने पर ममता ने मोबाइल में रुपये निकासी का मैसेज देखा तो घटना की जानकारी गगहा थाने के साथ ही बैंक के अधिकारियों को दी। गगहा पुलिस ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई जिसमें युवक की पहचान हो गई। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed