फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ambulance driver leave to pregnent lady on medical college gate, died

गर्भवती को गेट पर छोड़कर भागा, मौत

Sun, 22 May 2016 07:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 22 May 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
Ambulance driver leave to pregnent lady on medical college gate, died
गर्भवती
मेडिकल कॉलेज ट्रॉमा सेंटर गेट पर एक गर्भवती और उसके घर वालों को एंबुलेंस वाला छोड़कर फरार हो गया। जब तक गर्भवती का इलाज शुरू हो पाता, उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घर वालों ने शव का पोस्टमार्टम और शिकायत करने से इन्कार दिया।
विज्ञापन


महराजगंज जिला के नौतनवां निवासी सावित्री पत्नी महेंद्र पांच महीने की गर्भवती थीं। हालत बिगड़ने पर घर वालों ने उसे दाउदपुर के एक चर्चित नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। लेकिन हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने सावित्री को प्राइवेट एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेज दिया। उसे ऑक्सीजन पाइप लगाया गया था। कॉलेज गेट पर पहुंचते ही एंबुलेंस चालक महिला और उसके घरवालों को छोड़कर चला गया, जिस वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घर वाले उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित करते हुए पूरा नाम पता पूछा तो घर वाले शिकायत न करने की बात कहते हुए गिड़गिड़ाने लगे। पूछताछ में उसने दाउदपुर के एक नर्सिंग होम का नाम बताया, जो एक न्यूरो सर्जन का है। पति के मुताबिक उसने नर्सिंग होम में इलाज के लिए 50 हजार के करीब बिल का भुगतान भी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed