{"_id":"5d99da0a8ebc3e93ba1b27a3","slug":"accident-on-highway-police-investigation-underway","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फोरलेन पर पलटी पिकअप, चार लोगों की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फोरलेन पर पलटी पिकअप, चार लोगों की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस
Sun, 06 Oct 2019 05:42 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 06 Oct 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर पलटी पिकअप
- फोटो : Amar Ujala
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में फोरलेन पर पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया चौराहे के पास पिकअप पलटने से दबकर तीन महिलाओं समेत कुल चार लोगों की मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान इंदु देवी पत्नी रमेश पटेल, प्रभावती देवी पत्नी विगु निवासी लवनिया, लक्ष्मण पुत्र द्वारिका गांव कोइर पट्टी और चंद्रावती देवी गांव लवनिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पिकअप की रफ्तार बहुत तेज थी। जिसके कारण वह पलट गई। पलटते ही तीन लोगों की दबकर मौत हो गई जबकि चंद्रावती अस्पताल में पहुंचते दम तोड़ दी।
विज्ञापन
बता दें कि सड़क हादसे में चार लोगों की मौत होने की खबर पर जुटे लोगों ने हंगामा किया। घटनास्थल पर पटहेरवा समेत कई थाने की फोर्स पहुंची। वहां किसी तरह से लोगों को शांत कराया गया।