फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   a man shows in cctv camera in case of fire in nagar nigam

सीसीटीवी कैमरे में दिखा नगर निगम में आग लगाने वाला 'संदिग्ध'

Sun, 28 Feb 2016 12:53 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Feb 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
a man shows in cctv camera in case of fire in nagar nigam
नगर निगम के टैक्स विभाग में आग लगने की घटना को लेकर साजिश की आशंका पुष्ट होती जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग में एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया है। नगर निगम प्रशासन ने इसकी फुटेज पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर निगम के टैक्स विभाग में सुबह नौ बजे से पौने 10 बजे के बीच आग लग गई थी।

इस घटना में नगर निगम की तकरीबन 900 फाइलों के जल जाने की आशंका जताई जा रही है। नगर आयुक्त ने जली फाइलों की जानकारी जुटाने के लिए 10 सदस्यीय टीम तैयार की है। बृहस्पतिवार की सुबह निगम परिसर में आने वाले लोगों की सीसीटीवी फुटेज देखकर पड़ताल की गई। इसमें एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में टैक्स विभाग में घूमता हुआ नजर आया है। तीन-चार मिनट तक रुकने के बाद वह शख्स चला जाता है। इसके कुछ देर बाद ही विभाग में धुआं उठता नजर आया है। इसकी फुटेज नगर निगम प्रशासन ने पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन


सीसीटीवी की फुटेज को पुलिस प्रशासन को दे दी गई है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-राजेश कुमार त्यागी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed