फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   a corpse send for pm

डॉक्टरों ने शव को पीएम के लिए भेजा, हंगामा

Sat, 16 Apr 2016 07:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 16 Apr 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन
a corpse send for pm
मेडिकल कॉलेज
मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही एक परिवार पर भारी पड़ गई। घर वाले मरीज को छोड़कर रुपये लेने चले गए, इतने में ही मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर वाले जब लौटे और उन्हें इस बात की जानकारी हुई तो वे भड़क गए और हंगामा करने लगे।एसआईसी से मामले की शिकायत की, मगर मेमो थाने भेजे जाने की वजह से लाश नहीं मिल सकी।

 खोराबार थाना क्षेत्र के अकोलहिया गांव निवासी लालमन के 32 वर्षीय पुत्र उमेश को लीवर में इंफेक्शन होने पर 12 अप्रैल को घर वालों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। वार्ड नंबर 14 के बेड नंबर 34 पर भर्ती उमेश का इलाज हो रहा था। शुक्रवार की सुबह उनका छोटा भाई दिनेश रुपये की जरूरत पड़ने पर गांव चला गया और भतीजे रवींद्र को छोड़ गया था। लेकिन इसी बीच रवींद्र भी किसी काम से कहीं चला गया और शाम 4:45 बजे मरीज की मौत हो गई। जब तक रवींद्र लौटकर आता, उसके पहले ही डॉक्टरों ने शव को मर्चरी भेजवा दिया और थाने पर भी इसकी जानकारी मेमो के जरिए भेज दी।
विज्ञापन


घर वालों को जब इस बात की जानकारी हुई तो सभी भड़क गए और हंगामा करने लगे, हालांकि उस दिन पोस्टमार्टम नहीं हो सका। शव को वापस दिलाने की मांग को लेकर दिनेश शनिवार की सुबह एसआईसी के पास पहुंचा और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाने लगा। एसआईसी ने लिखित शिकायत करने को कहा, ताकि शव दिलाया जा सके। मगर मेमो थाने भेजे जाने की वजह से बिना पोस्टमार्टम के शव वापस नहीं दिया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक का भाई शिकायत लेकर मेरे पास आया था। उसे लिखित शिकायत करने को कहा गया, लेकिन वह लौटकर नहीं आया।
- डॉ. एमक्यू बेग, एसआईसी, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed