{"_id":"67-97659","slug":"Gorakhpur-97659-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"उरुवा में गोली लगने से घायल वकील की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरुवा में गोली लगने से घायल वकील की मौत
Gorakhpur
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
उरुवा/गोरखपुर। बदमाशों के हमले में घायल वकील की रविवार की रात मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। 21 अक्टूबर की रात बाइक सवार बदमाशों ने वकील के पड़ोसी दुकानदार को निशाना बनाकर फायरिंग की थी जिसकी चपेट में वह आ गए थे। हमले के बाद बदमाश दुकानदार को रंगदारी के लिए चिट्टी देकर फरार हो गए थे।
सिकरीगंज, भुईधरा के मूल निवासी 55 वर्षीय श्रीमंत लाल श्रीवास्तव पेशे से वकील थे और साथ ही हिंदू संगठन से भी जुड़े थे। उरुवां में माल्हनपार रोड पर उनका मकान है। उनके पड़ोसी धर्मेंद्र जायसवाल जनरल स्टोर चलाते हैं। 21 अक्टूबर की रात नौ बजे श्रीमंत लाल दरवाजे पर बैठे थे। दो बाइक से पहुंचे चार बदमाशों ने धर्मेंद्र को निशाना बना फायरिंग कर दी। गोली श्रीमंत को जा लगी। हमले के बाद बदमाश दुकानदार धर्मेंद्र के पिता हरिनाथ को रंगदारी न देने पर हत्या करने की धमकी देने के साथ ही चिट्ठी देकर फरार हो गए। उरुवां पुलिस ने श्रीमंत की पत्नी कुमुदलता की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज करने के साथ ही धर्मेेंद्र और उनके परिवार की सुरक्षा में तीन सिपाहियों की ड्यूटी लगा दी थी। रविवार की रात मेडिकल कॉलेज में श्रीमंत लाल की मौत हो गई।