फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बस चालकों के आंखों की नहीं हो रही जांच

बस चालकों के आंखों की नहीं हो रही जांच

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। रोडवेज बस चालकों के आंखों की नियमित जांच नहीं हो रही है। आंखों का कई महीनों से टेस्ट नहीं हुआ है। परिवहन निगम की ये लापरवाही किसी दिन यात्रियों पर भारी पड़ सकती है। रविवार दोपहर गोपलापुर में आजमगढ़ डिपो की बस ने सड़क किनारे आगे-पीछे खड़ी दो कारों में टक्कर मार दी। चालक ने बताया कि उसे कार दिखाई नहीं पड़ रही थी।
विज्ञापन

यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने का दावा करने वाला परिवहन निगम उनकी सुरक्षा को लेकर कितने संजीदा हैं, इसका जीता जागता नजारा रविवार दोपहर देखने को मिला। आजमगढ़ डिपो के बस चालक ने सड़क किनारे खड़ी दो कारों में टक्कर मार दी। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। लोगों ने जब चालक को पकड़ लिया तो उसने बताया कि उसे खड़ी कार दिखाई नहीं दे रही थी। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। पिछले कई महीनों से रोडवेज चालकों की आंखों की जांच नहीं कराई गई। इन दिनों त्योहारों को देखते हुए चालकों पर वर्क लोड भी अधिक है। बसों के फेरे भी बढ़ाए जा रहे हैं। ऐसे में बस चालकों की जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ गई है। लेकिन, ये जिम्मेदार आंखें बस चलाने के लायक हैं भी या नहीं चालकों को खुद नहीं पता। गोरखपुर रीजन में तकरीबन 800 नियमित और संविदा चालक ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्या है नियम
- नियम के मुताबिक हर महीने चालकों के आंखों की होनी चाहिए जांच
- अनफिट होने पर लगाया जाता है दूसरे कार्यों में
- नियमानुसार हर महीने शिविर में चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण होना चाहिए।
- शिविर के डाक्टरों से फिटनेस प्रमाणपत्र मिलने के बाद ही चालक बस लेकर जा सकता है।
- साल में एक बार रोडवेज चालकों की आंखों की जांच होती है। अगर किसी चालक की आंख खराब है तो वह मेडिकल रिपोर्ट देकर अधिकारियों को अवगत करा सकता है। स्थानीय स्तर पर सभी डिपो में शिविर लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुग्रीव कुमार राय, क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed