{"_id":"67-97589","slug":"Gorakhpur-97589-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकरीगंज में सर्राफ भाइयों को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकरीगंज में सर्राफ भाइयों को लूटा
Gorakhpur
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सिकरीगंज। दुकान बंद कर घर लौट रहे सर्राफ भाइयों पर हमला कर बदमाश जेवरात, नकदी सहित 50 हजार रुपये का सामान लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश उरुवा की तरफ भाग गए। सूचना पर पुलिस ने देर रात तक बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
उरुवा, लाखनखुर्द के रहने वाले पंकज वर्मा, राजन वर्मा की सिकरीगंज में महादेवा चौराहे पर ज्वेलरी और बर्तन की दुकान है। रविवार की शाम छह बजे दुकान बंद कर दोनों भाई बाइक से घर लौट रहे थे। हुड़रा गांव के सामने दो बाइक से आए चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। धक्का देकर गाड़ी से गिराने के साथ ही पिस्टल तान झोले में रखे 11 ग्राम सोना, 100 ग्राम चांदी के जेवरात, चार हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। कुल सामान की कीमत 50 हजार रुपये बताई जा रही है। राहगीरों की मदद से सर्राफ भाइयों ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के साथ ही परिवार के लोगों को दी। मौके सिकरीगंज पुलिस के साथ ही एसओ खजनी पहुंचे। पीड़ित से घटना की जानकारी के साथ ही बदमाशों का हुलिया जानने के बाद देर रात तक उनकी तलाश चली लेकिन कुछ पता नहीं चला। एसपी ग्रामीण ब्रजेश सिंह ने बताया कि सर्राफ ने तहरीर दी है। मामले की छानबीन चल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करेंगे।