फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मोबाइल यूनिट खोजेगी कैंसर के मरीज

मोबाइल यूनिट खोजेगी कैंसर के मरीज

Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। अब मेडिकल कॉलेज के कैंसर विभाग की टीम मंडल के सभी जिलों में घूमकर कैंसर के मरीजों की स्क्रीनिंग करेगी। प्रदेश सरकार की ओर से लिए गए फैसलों के तहत मोबाइल यूनिट वैन तैयार की जाएगी जिसमेें कैंसर स्क्रीनिंग की सभी सुविधाएं हाेंगी। यूनिट वैन में होने वाले इंतजाम का खाका तैयार करने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेज प्रशासन को कहा गया है।
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के रेडियो आंकोलॉजी विभाग के हेड मेजर डॉ. एमक्यू बेग ने बताया कि क्षेत्र के कुछ लोगों की ओर से पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को बताया गया था कि ग्रामीण इलाकों में सही समय पर कैंसर की पहचान न होने से इस बीमारी से आए दिन लोगों की मौत हो रही है। जांच और इलाज के लिए समुचित व्यवस्था की मांग की गई थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य केके गुप्त की ओर से एक ऐसे मोबाइल यूनिट वैन का खाका तैयार करने को कहा गया है, जिसमें प्रारंभिक जांच की सभी सुविधाएं उपलब्ध हों। डॉ. बेग ने बताया कि इसके लिए खाका तैयार कर लिया गया है, जल्द ही महानिदेशालय को भेज दिया जाएगा। इस नई व्यवस्था के तहत मोबाइल वैन मंडल के सभी जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्राें और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पूर्व सूचना के साथ जाएगी और वहां सभी संभावित कैंसर मरीजों की जांच करेगी। स्थिति देखकर वहीं से मरीजों को मेडिकल कॉलेज या फिर पीजीआई रेफर किया जाएगा। जिससे सही समय पर समुचित इलाज कर कैंसर मरीजों की जान बचाई जा सके।
विज्ञापन

वैन में ये सुविधाएं होंगी
- प्रारंभिक जांच के सभी उपकरण
- एक विशेषज्ञ चिकित्सक
- एक महिला काउंसिलर
- एक वार्ड ब्वॉय
- वेंटिलेटर की सुविधा
मार्च तक शुरू हो जाएगी कोबाल्ट यूनिट
सब कुछ अपेक्षानुरूप रहा तो कैंसर के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में बहुप्रतीक्षित कोबाल्ट यूनिट इस वित्तीय वर्ष के अंत तक शुरू हो जाएगी। रेडियो आंकोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमक्यू बेग ने बताया कि यूनिट शुरू होने में आ रही सभी बाधाएं दूर कर ली गई हैं। शासन की ओर से धन जारी हो जाने के बाद यूनिट लगाए जाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। अब मार्च के बाद इलाज के लिए लखनऊ या बनारस रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed