{"_id":"67-97527","slug":"Gorakhpur-97527-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूलपुर में दो पक्षों में मारपीट, 10 से अधिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूलपुर में दो पक्षों में मारपीट, 10 से अधिक घायल
Gorakhpur
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ के रसूलपुर में बृहस्पतिवार रात पटाखा चलाने से मना करने पर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। पथराव में दोनों पक्ष के 10 से अधिक लोग घायल हो गए। मोहल्ले में तनाव के चलते पीएसी के साथ ही आरएएफ ने शुक्रवार और शनिवार को फ्लैग मार्च किया। शुक्रवार को समझौते की कोशिश नाकाम होने पर दोनो पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। झंगहा शुक्रवार शाम पुरानी रंजिश में दो पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। जिसमें चार से अधिक लोग घायल हो गए।
रसूलपुर, दलित बस्ती के बच्चे बृहस्पतिवार रात आठ बजे पटाख चला रहे थे। इसी दौरान झोपड़ पट्टी, अजयनगर के आठ से दस युवक उधर से गुजर रहे थे। युवकों ने बच्चों को पटाखा चलाने से मना किया। जिसके बाद उन लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया। पान की दुकान चलाने वाले राजू चौरसिया बीच-बचाव करने पहुंचे तो युवकों ने उनकी पिटाई कर दी। इसकी सूचना मिलने पर दलित बस्ती के लोग मौके पर पहुंच गए और युवकों को पीट दिया। रात 11:30 बजे के करीब झोपड़ पट्टी के 100 से अधिक लोग मौके पर पहुंचे और पथराव शुरू कर दिया। दोनों तरफ से हुए पथराव में 10 से अधिक लोग घायल हो गए। एक पक्ष से राजू चौरसिया, झीनक, सुखई, मिट्ठू भारती सहित पांच लोग घायल हो गए तो दूसरे पक्ष के इमरान, परवेज सहित पांच लोगों को चोटे आईं। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। गोरखनाथ क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पीएसी के साथ ही आरएएफ लगाई गई है। एसपी सिटी के साथ फोर्स ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। उधर, झंगहा, ब्रह्मपुर के फैलहा में बृहस्पतिवार रात पुरानी रंजिश में विश्राम राजभर और खैरउल्लाह के परिवार में मारपीट हो गई। शुक्रवार शाम दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। जिसमें चार से अधिक लोग घायल हो गए। जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष झंगहा संजय सिंह ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लेकर हत्या का प्रयास, मारपीट और बलवा का मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी आरके भारद्वाज ने बताया कि बवाल करने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी।