{"_id":"67-97446","slug":"Gorakhpur-97446-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के तीन कर्मचारियों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के तीन कर्मचारियों पर कार्रवाई
Gorakhpur
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज के तीन कर्मचारी मंगलवार रात एक महिला को बहला-फुसला कर अश्लील हरकत करते पकड़े गए। बुधवार को मामले की जानकारी होने पर कॉलेज प्राचार्य ने दो संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी जबकि एक नियमित सफाई कर्मचारी को निलंबित कर दिया। हालांकि किसी पीड़ित की तहरीर न मिलने के चलते उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं हो सकी।
जानकारी के अनुसार कॉलेज के 100 बेड इंसेफेलाइटिस वार्ड में मंगलवार की देर रात ये तीनों कर्मचारी दो महिलाओं को बहला-फुसलाकर बाथरूम में ले गए और अश्लील हरकत करने लगे। कुछ लोगों ने इसका विरोध करते हुए बाथरूम को बाहर से बंद कर सूचना प्राचार्य प्रो. केपी कुशवाहा को दी। प्राचार्य ने महिलाओं को बाथरूम से बाहर निकाल कर कर्मचारियों को फिर से बंद कर देने की बात कही। वहां मौजूद लोगों ने ऐसा ही किया। तड़के प्राचार्य प्रो. कुशवाहा वार्ड में पहुंचे और तीनों कर्मचारियों को गुलरिहा पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि किसी पीड़ित के सामने न आने की वजह से तीनों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और देर शाम हिदायत देकर छोड़ दिया। प्राचार्य प्रो. कुशवाहा ने बताया कि पिछले कई दिनों से इन कर्मचारियों की शिकायत मिल रही थी। सबूत मिलते ही कार्रवाई की गई है।