{"_id":"67-97440","slug":"Gorakhpur-97440-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता पूछने को रोका और गोली मार दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता पूछने को रोका और गोली मार दी
Gorakhpur
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
पाली। सहजनवां क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घरवालों ने भूमि विवाद बताकर गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सहजनवां के सिसई निवासी सदावृक्ष निषाद के बेटे रामसहाय उर्फ परदेसी (20) हिमाचल प्रदेश में पेंटिंग का काम करते हैं। चार दिन पहले वह घर आए थे। बुधवार शाम वह किसी काम से सिसई बंधे की तरफ गए थे। दोपहर तीन बजे वह घर लौट रहे। इसी दौरान मेंहदावल की तरफ से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने उनको रोक लिया। जैसे ही वह रूके वैसे ही पीछे बैठे युवक ने तमंचा निकालकर उनको गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर सिसई गांव के लोग बंधे की तरफ दौड़ पड़े। इस दौरान बदमाश मेंहदावल की तरफ भाग गए। गांव वालों के साथ मौके पर पहुंचे रामसहाय के घरवाले उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घरवालों ने बताया कि गांव के ही संतलाल से उनका भूमि विवाद चल रहा है। उन्होंने संतलाल और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में एसएसपी आरके भारद्वाज ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।