{"_id":"67-97385","slug":"Gorakhpur-97385-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर 20 करोड़ से अधिक के बैनामे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर 20 करोड़ से अधिक के बैनामे
Gorakhpur
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। धनतेरस के मौके पर रजिस्ट्री दफ्तर में भी खूब धनवर्षा हुई। जिले में 20 करोड़ से अधिक की संपत्ति की लेनदेन हुई तो रजिस्ट्री दफ्तर को भी स्टांप शुल्क के तौर पर मोटी रकम मिली। शहर के सिर्फ दो रजिस्ट्रार दफ्तरों में ही रजिस्ट्री से एक करोड़ की आय हुई। रजिस्ट्रार प्रथम के दफ्तर में जहां 44 लाख रुपये आए वहीं रजिस्ट्रार द्वितीय के दफ्तर में सर्वाधिक 56 लाख की कमाई हुई। पूरे जिले में यह आय स्टैंप से 1.45 करोड़ की आय हुई।
आम दिनों में शहर के दो रजिस्ट्री दफ्तरों समेत जिले के आठ रजिस्ट्री दफ्तरों में 80 लाख से 1.10 करोड़ रुपये तक की रजिस्ट्री से आय होती है। बता दें कि शहरी क्षेत्र में सात फीसदी जबकि ग्रामीण क्षेत्रों की जमीन के बैनामे में पांच फीसदी स्टांप शुल्क लगता है। महकमे के अफसरों के मुताबिक जिले के रजिस्ट्री दफ्तरों में औसतन छह फीसदी स्टांप शुल्क पर संपत्ति की लेनदेन का आंकड़ा करीब 22 करोड़ आ रहा है।
00
स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में बिके सोने के सिक्के
गोरखपुर। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में 24 कैरेट सोने के सिक्के बेचे जा रहे हैं। बैंक में बनाए गए विशेष काउंटर पर दो ग्राम से लेकर 50 ग्राम तक के सिक्कों की बिक्री की जा रही है। प्रति 10 ग्राम 29430 रुपये की दर से इन सिक्कों की बिक्री की जा रही है। आरबीआई ने तकरीबन दो साल पहले बैंकों द्वारा सिक्के बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसकी वजह से अन्य किसी बैंक द्वारा इस वर्ष सिक्के नहीं बेचे जा रहे हैं। वहीं मुख्य शाखा ने पिछला स्टॉक बचा रहने पर उसे मंगलवार को बेचना शुरू किया। पहले दिन कुल 25 सिक्के बेचे गए। इनमें 50 ग्राम का एक, 10 ग्राम के 12, पांच ग्राम के छह, चार ग्राम का एक और दो ग्राम के पांच सिक्के बिके। बैंक के अधिकारी एके अस्थाना ने बताया कि इसके लिए विशेष काउंटर बनाए गए हैं।