फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   असंतुष्ट पार्षद आज महंत आदित्यनाथ से मिलेंगे

असंतुष्ट पार्षद आज महंत आदित्यनाथ से मिलेंगे

Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम के उपसभापति चुनाव में नाटकीय ढंग से सपा का समर्थन हासिल कर उपसभापति बने पार्षद मनु जायसवाल के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मंगलवार को दिन भर चर्चाएं चलती रहीं। सदर सांसद महंत आदित्यनाथ के दिल्ली से आने के बाद गोरखनाथ मंदिर में भाजपा नेताओं की सक्रियता बढ़ गई। महंत से मिलने मनु जायसवाल पहुंचे तो वहीं भाजपा नेताओं ने भी अपनी बात रखी। सूत्रों की माने तो बुधवार को इस प्रकरण पर फैसला हो सकता है क्योंकि असंतुष्ट पार्षदों का दल महंत से मुलाकात करेगा।
विज्ञापन

उधर, भाजपा महानगर इकाई ने मनु जायसवाल पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाकर कार्रवाई के लिए प्रदेश नेतृत्व को पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया है। मंगलवार को नवनिर्वाचित उपसभापति मनु जायसवाल और उनके पिता पूर्व उपसभापति भाजपा नेता सुरेंद्र जायसवाल गोरखनाथ मंदिर महंत आदित्यनाथ से आशीर्वाद लेने पहुंचे। सूत्रों की माने तो मनु और उनके पिता काफी देर तक बैठे रहे लेकिन महंत ने उनसे कोई बात नहीं की। भाजपा के कुछ पदाधिकारी और पार्षद भी मंदिर गए और महंत को स्थिति से अवगत कराया। पूर्व पार्षद बृजेश सिंह छोटू ने बताया कि बुधवार को सुबह 9.30 बजे गोरखनाथ मंदिर जाकर महंत आदित्यनाथ के सामने सारा प्रकरण रखकर मनु जायसवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

0
अभी इस मुद्दे पर कोई बात नहीं हुई
गोरखपुर। सदर सांसद महंत आदित्यनाथ ने कहा कि मामले की जानकारी हुई है। अभी इस प्रकरण पर कोई बात नहीं हो पाई है। मंगलवार को कुछ लोगों को मैंने पहले से समय दे रखा था, इसलिए किसी से बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed