फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आलू आयात के बाद रुकेगी जमाखोरी

आलू आयात के बाद रुकेगी जमाखोरी

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बिगड़े मानसून से एक तरफ जहां खरीफ फसलों क्षति हुई वहीं दो दिन पहले आए चक्रवाती तूफान से आलू की फसलों का जबरदस्त नुकसान हो गया। पैदावार कम होने से आलू की मांग और सप्लाई में अंतर बढ़ गया और इसी कारण बाजार में आलू की कीमत असमान छू रही है। कीमतों में तेजी के कारण गरीब और मध्यवर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्थित से निपटने के लिए आलू आयात करने का फैसला लिया है। इस फैसले से किसको कितना फायदा होगा, इस विषय पर कुछ अर्थशास्त्रित्त्यों से हुई बातचीत के कुछ अंश
विज्ञापन

आयात और जमाखोरों पर सख्ती ही विकल्प
आलू की फसल खराब हो गई है, अवसर का लाभ उठा कर जमाखोरों ने आलू का भंडारण शुरू कर दिया है, जिसके कारण बाजार में आलू की कीमत बढ़ी है। आलू आम आदमी की सब्जी है, इस कारण बढ़ी हुई कीमत से आम आदमी ही सबसे ज्यादा प्रभावित है। इनको राहत पहुंचाने के लिये सरकार ने आलू के आयात का फैसला लिया है। आलू का आयात होगा तो जमाखोरी रुक जाएगी और बाजार में आलू की बढ़ती कीमत भी ठहर जायेगी। मौजूदा आर्थिक नीत के कारण आलू चिप्स बनाने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर अंकुश लगाना संभव नहीं है।
विज्ञापन

प्रो. एस एम यादव अर्थशास्त्रत्त् विभाग गोरखपुर विश्वविद्यालय
मेक इन इंडिया से किसानों का अहित
विदेशी पूंजी आधारित देश की अर्थव्यवस्था में किसानों का हित गौड़ हो गया है। आलू की कीमतें बढ़ने से किसानों को जो लाभ प्राप्त होना चाहिये था वह अब आलू के आयात के कारण प्राप्त नहीं होगा। हालांकि आम आदमी को इस फैसले से राहत जरूर मिलेगी। वर्तमान सरकार का नारा मेक इन इंडिया है इसलिए आलू चिप्स बनाने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता है। थोड़े दिनों की बात है आलू की नई फसल बाजार में आने पर कीमत खुद भी ठहर जायेगी। इसके बाद होने वाला आयात भी बंद हो जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. करुणाकरण राम त्रिपाठी अर्थशास्त्रत्त् विभाग गोरखपुर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed