{"_id":"67-97050","slug":"Gorakhpur-97050-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनामी सुधीर को क्लीन चिट देकर फंसे इंस्पेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनामी सुधीर को क्लीन चिट देकर फंसे इंस्पेक्टर
Gorakhpur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। छोटू सिंह हत्याकांड की फिर जांच होगी। देवरिया क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर ने विवेचना में मुख्य आरोपी एवं पांच हजार के इनामी सुधीर सिंह को क्लीन चिट दे दी है। इस पर आपत्ति जताते हुए एसएसपी ने आईजी, डीआईजी को विवेचक पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। एसपी देवरिया को भी उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी दी है।
शाहपुर, संगम चौराहा निवासी प्रापर्टी डीलर द्विजेंद्र उर्फ छोटू सिंह की 10 नवंबर 2013 को गुलरिहा के शिवपुर साहबजगंज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने माफिया सुधीर सिंह उसके भाई उदयवीर सहित 10 से अधिक अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। गोरखपुर पुलिस ने सुधीर के एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर दो गाड़ियां बरामद की थीं। फरार सुधीर पर तत्कालीन एसएसपी प्रदीप कुमार ने पांच हजार का इनाम घोषित किया था जो अब तक बरकरार है। इस बीच सुधीर सिंह ने अपने को बेकसूर बताते हुए मामले की जांच देवरिया ट्रांसफर करा ली थी। क्राइम ब्रांच की विवेचना सेल में तैनात इंस्पेक्टर बीबी सिंह मामले की जांच कर रहे थे। उन्होंने अपनी जांच में पांच हजार के इनामी माफिया सुधीर के साथ ही उसके चार साथियों को क्लीन चिट दे दी है। मामले की जानकारी के बाद एसएसपी आरके भारद्वाज ने इस पर ऐतराज जताया है।
- विवेचक ने पांच हजार के इनामी बदमाश सुधीर सिंह को अपनी जांच में क्लीन चिट दे दी है। छोटू सिंह हत्याकांड का वह मुख्य आरोपी है। मामले की फिर से जांच कराने के साथ ही विवेचक पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
- आरके भारद्वाज, एसएसपी
- छोटू सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी को जांच में क्लीन चिट देने की जानकारी नहीं है। इस मामले की मॉनीटरिंग गोरखपुर से की जा रही है। जांच में अगर अनियमितता पाई गई तो दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. एस चनप्पा, एसपी देवरिया