{"_id":"67-92726","slug":"Gorakhpur-92726-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान घाट पर लाश छोड़कर भागे ससुराल वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशान घाट पर लाश छोड़कर भागे ससुराल वाले
Gorakhpur
Updated Tue, 05 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान ससुराल वालों का मायके वालों से विवाद हो गया। पुलिस के पहुंचते ही ससुराल वाले मौके पर लाश छोड़कर फरार हो गए। भाई ने ससुराल वालों पर महिला को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस की देखरेख में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।
पीपीगंज के मड़हा निवासी रामसरन की पत्नी मीना उर्फ कलावती की दो अगस्त की रात संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने के चलते मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम ससुराल वाले पीपरहवां में रोहिन नदी किनारे के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी में लगे थे। इसी बीच मीना का भाई नेपाल के जोगियहवा निवासी ठाकुर प्रसाद कुछ लोगों के साथ श्मशान घाट पर पहुंच गए और बहन को जलाकर मारने का आरोप लगाने लगे। विवाद बढ़ने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचते ही ससुराल वाले लाश छोड़कर भाग गए। ठाकुर प्रसाद ने एसओ पीपीगंज को बताया कि रामसरन नशे का आदी है, जिसको लेकर अक्सर वह मीना से मारपीट करता था। पुलिस की मौजूदगी में भाई ने मीना का अंतिम संस्कार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।