फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एलटीटी एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए भीड़ बेकाबू

एलटीटी एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए भीड़ बेकाबू

Tue, 05 Aug 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Tue, 05 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ खड़ी एलटीटी एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए यात्रियों की भीड़ बेकाबू हो गईी। भीड़ को संभालने में प्लेटफॉर्म पर मौजूद जीआरपी जवानों ने लाठी चलाई, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। 15 मिनट की कोशिश के बाद स्थिति संभली।
विज्ञापन

गोरखपुर से एलटीटी जाने वाली एलटीटी एक्सप्रेस रात नौ बजे प्लेटफॉर्म नंबर नौ पर खड़ी थी। जनरल कोच के यात्रियों को जीआरपी और आरपीएफ के जवान लाइन लगाकर बैठा रहे थे। रात करीब 9:20 बजे सीट पाने के लिए कुछ लोगों ने लाइन तोड़ दी। इनको रोकने के लिए जीआरपी जवानों ने लाठी चला दी। घटना के बाद प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को संभालने में सिपाहियों को 15 मिनट से अधिक का समय लगा। लाइन में लगे कुछ यात्रियों का आरोप था कि सिपाही रुपये लेकर लाइन में न लगने वालों को बैठाने की कोशिश कर रहे थे और विरोध करने पर लाठी चला दी। जीआरपी थाना प्रभारी रमेश सिंह राठौर ने बताया कि रात 10 बजे तक थाने पर था ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। किसी यात्री या उनके परिजन ने भी जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed