{"_id":"67-86783","slug":"Gorakhpur-86783-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी को सोनिया के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी को सोनिया के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं
Gorakhpur
Updated Mon, 28 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने गिरधरगंज में आयोजित चुनावी सभा में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर जमकर हमला बोला। कहा कि देश को गुजरात मॉडल से बचाएं, यह प्रार्थना वो लोग कर रहे हैं जिन्होंने 57 साल राजकर देश को लूटा। नरेंद्र मोदी को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। सोनिया को अपनी पार्टी और परिवार के अतीत को देखकर सबक लेना चाहिए।
सदर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ के समर्थन में आए डॉ. हर्षवर्धन ने अपरोक्ष रूप से सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी निशाना साधा। कहा कि यूपी में जाति की राजनीति करने वाले नेता देश और समाज को बांट रहे हैं। टूजी स्पेक्ट्रम, बोफोर्स तोप, दिल्ली में स्टेडियम घोटाला, जीप और राईफल घोटाला जैसे कई उदाहरण पेश करके कांग्रेस के राज में हुए घोटालों को समझाने की कोशिश की। जवाहर लाल यूनिवर्सिटी के प्रो. अमिताभ कुंडू की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि गुजरात में मुस्लिमों के बेहतरी के लिए हुए काम को न सिर्फ बताया बल्कि मोदी की कार्यशैली को बताने की कोशिश की। सभा की अध्यक्षता संत अछैवर दास और संचालन विष्णु शंकर श्रीवास्तव ने किया।
देश में प्रायोजित अराजकता फैला रही ‘आप’ : डॉ. हर्षवर्धन
गोरखपुर। दिल्ली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश में प्रायोजित अराजकता फैला रही है। उसके पीछे देसी पंजा (सीआईए) और विदेशी हाथ (आईएसआई) है। यही नहीं मुसलमानों के नाम पर मोदी को बदनाम करने की साजिश की जा रही है जबकि गुजरात में गरीबी रेखा के नीचे जीने वाले मुसलमान 2004 में 31 प्रतिशत थे और अब सात फीसदी ही रह गए हैं। जनता मोदी के साथ है और राहुल व सोनिया गांधी जनता के विवेक पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
डॉ. हर्षवर्धन एक होटल में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। कहा कि इस बार का चुनाव बहुत मायनों में अलग है। देश में सरकार विरोधी लहर है और वहीं नए नेतृत्व के लिए लोगों की सोच सकारात्मक है। मोदी राष्ट्रधर्म के प्रतीक बन गए हैं। गुजरात के विकास को किसी भी पैरामीटर पर परखा जाए, रिजल्ट सबसे बेहतर आएगा। नरेंद्र मोदी ने काम करके पूरी दुनिया के सामने अपनी कुशलता साबित की है। भाजपा नेता डा. हर्षवर्धन ने रविवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर पहुंच कर माथा टेका। दर्शन-पूजन के बाद वह गोरक्ष पीठाधीश्वर से मिले और उनका आशीर्वाद लिया। सदर सांसद योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर चुनाव पर चर्चा की।