फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   प्रदेश प्रभारी की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली

प्रदेश प्रभारी की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली

Wed, 02 Apr 2014 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Wed, 02 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर सदर और बांसगांव के कांग्रेस प्रत्याशियों को बदलने की मांग को लेकर कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। इस क्रम में जहां एक गुट ने प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली, वहीं दूसरे गुट ने कचहरी चौराहे पर प्रदेश अध्यक्ष का पुतला जलाया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव प्रदीप कुमार राव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालने वालों में प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व सचिव कुसुम पांडेय और वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेता सिंगेश देवी, रविश कुमार शर्मा आदि प्रमुख थे। अंत्येष्टि के बाद प्रदीप राव ने केंद्रीय नेतृत्व को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बांसगांव प्रत्याशी के बदले जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। सिंगेश देवी ने बांसगांव से स्व. महावीर प्रसाद की बेटी को टिकट देने की मांग की। साथ ही कहा महिला कांग्रेस कार्यकर्ता बांसगांव के घोषित प्रत्याशी को नामांकन नहीं करने देंगी।
विज्ञापन

उधर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव राजीव कुमार सिंह उर्फ राजू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर सदर के प्रत्याशी को बदलने की मांग को लेकर कचहरी चौराहे पर प्रदेश अध्यक्ष का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। संजय तिवारी, अभिषेक तिवारी, गोविंद उपाध्याय, विक्की पांडेय, अतुल, सुब्रतो गांगुली, अश्विनी सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed