फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सुबह कोहरा, दिन में खिली धूप

सुबह कोहरा, दिन में खिली धूप

Sat, 18 Jan 2014 05:45 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Sat, 18 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बृहस्पतिवार को मौसम के कई रंग देखने को मिला। सुबह घना कोहरा, दोपहर धूप और शाम को गलन वाली ठंड महसूस की गई। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी सुबह कोहरा पड़ सकता है लेकिन दिन में धूप निकलेगी और तापमान नीचे आ सकता है।
विज्ञापन

सुबह कोहरे का असर इतना अधिक हो गया कि नजदीक देख पाने मुश्किल हो गया। सुबह दस बजे तक कोहरा छाया रहा। बृहस्पतिवार को करीब बीस दिन बाद स्कूल खुल गया। कोहरे और ठंड में कांपते, सिकुड़ते बच्चे स्कूल पहुंचे। हालांकि प्रशासन ने स्कूल खुलने का समय सुबह दस बजे कर दिया है लेकिन जानकारी के अभाव में बहुत सारे स्कूलों में अभिभावक बच्चों को लेकर सुबह ही पहुंच गए। हालांकि दोपहर में धूप निकलने के बाद राहत मिली। शाम को गलन बढ़ने के कारण ठंड अधिक महसूस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 19.9 डिग्र्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed