फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हॉस्टल तलाशी को नहीं बन सकी कमेटी

हॉस्टल तलाशी को नहीं बन सकी कमेटी

Fri, 03 Jan 2014 05:43 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Fri, 03 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। छात्र-पुलिस संघर्ष के बाद हॉस्टल की तलाशी लेने पर अड़े पुलिस प्रशासन से वादे के बाद भी यूनिवर्सिटी प्रशासन बृहस्पतिवार को आंतरिक तलाशी के लिए समिति का गठन नहीं कर सका। अब इस मुद्दे पर वार्डेन शुक्रवार को कुलपति से मिलेंगे। इस बीच बुधवार की घटना के मद्देनजर पुलिस ने एहतियातन हॉस्टल के इर्द-गिर्द सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
विज्ञापन

संतकबीर हॉस्टल के वार्डेन प्रो. अनिल राय ने बताया कि यह सही है कि बुधवार की शाम पुलिस के आला अफसरों से वादा किया गया था कि यूनिवर्सिटी प्रशासन शिक्षकों की समिति गठित कर हॉस्टल की तलाशी कराएगा। कुलपति की व्यस्तता के चलते इस मसले पर वार्ता नहीं हो सकी। अब शुक्रवार को कुलपति से मिलकर समिति गठित करने और तलाशी की प्रक्रिया अपनाने पर फैसला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह की तैयारियों की व्यस्तता के चलते कमेटी गठन की प्रक्रिया में विलंब हुआ है। इस बीच बुधवार की घटना के बाद पुलिस द्वारा छात्रों के विरुद्ध दर्ज कराए गए मुकदमे को लेकर छात्रों क ी ओर से प्रतिक्रिया की आशंका में हॉस्टल के सभी द्वार, यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार और प्रशासनिक भवन के आसपास दिन भर पुलिस के जवान मुस्तैद दिखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed