फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शहर में बनेंगे 750 राजीव आवास

शहर में बनेंगे 750 राजीव आवास

Fri, 03 Jan 2014 05:43 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Fri, 03 Jan 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर शहर में जल्द ही झोपड़ी और कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों को पक्के मकान दिए जाएंगे। केंद्र की ‘स्लम फ्री इंडिया’ योजना के तहत गोरखपुर जिले में फिलहाल 750 राजीव आवास बनाए जाएंगे। करीब चार लाख रुपये की लागत से बनने वाले ये मकान जरूरतमंदों को नि:शुल्क दिए जाएंगे। इसके लिए वार्ड संख्या एक, 18 और 48 में 750 आवासों का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है, लेकिन तहसील स्तर पर पात्र और अपात्र लोगों की फिर से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न इलाकों में राजीव आवास योजना के तहत मकान बनाए जाने है। प्रदेश के आठ जिलों में से एक गोरखपुर में भी इन आवासों के बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। जिला शहरी विकास अभिकरण ने नगर निगम और सीएंडडीएस के साथ मिलकर शहर के तीन वार्डों में ऐसे गरीब आवासहीनों की सूची तैयार कर ली है। डूडा के परियोजना निदेशक तेज कुमार ने बताया कि फिलहाल तीन वार्डों में ऐसे गरीब आवासहीनों को चिह्नित कर लिया गया है। हालांकि एक बार फिर तहसील स्तर पर सूचीबद्ध लोगों की पात्रता की जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि सूची में कोई अपात्र का नाम तो दर्ज नहीं हो गया है। नगर आयुक्त राजेश कुमार त्यागी का कहना है कि वार्ड संख्या एक, 18 और 48 में ऐसे लोगों का चिह्नित कर लिया है।
विज्ञापन

पार्षदों ने भी किया है इन गरीबों का चयन
गोरखपुर। तेज कुमार ने बताया कि ऐसे गरीब आवासहीनों के चयन में नगर निगम की ओर से क्षेत्र के पार्षद, डूडा की ओर से सीडीएस और कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस का एक प्रतिनिधि शामिल थे। फिर भी तहसील स्तर पर एक बार फिर से सूची में दर्ज पात्र और अपात्रों का फिर से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed