{"_id":"67-63211","slug":"Gorakhpur-63211-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा, अलीगढ़ के अलावा शांतिपूर्ण रही परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा, अलीगढ़ के अलावा शांतिपूर्ण रही परीक्षा
Gorakhpur
Updated Thu, 25 Apr 2013 02:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पहले पन्ने के लिए
गोरखपुर। आगरा और अलीगढ़ की घटना के अलावा राज्य संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा बुधवार को पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। आगरा में एक केंद्र पर ओएमआर और उत्तर पुस्तिका का बंडल डेढ़ घंटे विलंब से पहुंचने पर अभ्यर्थियों ने जम कर हंगामा किया। दरअसल पहले गलत कोड का बंडल आने के चलते उसे वापस किया गया फिर दोबारा मंगाने पर गाड़ी जाम में फंस गई जिसके चलते विलंब हुआ। उधर अलीगढ़ के एक केंद्र पर दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसके अलावा इलाहाबाद और उन्नाव में एक-एक परीक्षार्थी को मोबाइल रखने के आरोप में पकड़ा गया।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार नियंत्रण कक्ष के अनुसार इस परीक्षा के लिए कुल तीन लाख 78 हजार 12 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें से सुबह की पाली में 18508 (4.90 प्रतिशत) और शाम की पाली में 18654 (4.94 प्रतिशत) ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें गोरखपुर के 29261 में से पहली पाली में परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या थी 1366 और दूसरी पाली में 1381 ने परीक्षा नहीं दी। इसमें गोरखपुर जिले के लिए पंजीकृत 29261 अभ्यर्थियों में से सुबह की पाली में 1366 और शाम की पाली में 1381 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। उधर उन्नाव के डीएसएन डिग्री कॉलेज में एक दृष्टि बाधित अभ्यर्थी को मिला श्रुतिलेखक बीएससी का विद्यार्थी निकला उसे बाहर करने के साथ उसके विरुद्ध भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। यहीं एक अन्य विद्यार्थी सादे कागज पर प्रश्न उतारते पकड़ा गया। सुबह की पाली में इसके अलावा अन्य किसी केंद्र से किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं रही। देर शाम सभी केंद्रों से ओएमआर और उत्तर पुस्तिका संबंधित जिलों के कोषागार में डबल लॉक में जमा कर दी गई। इसके अलावा अन्य किसी केंद्र से किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं रही। देर शाम सभी केंद्रों से ओएमआर और उत्तर पुस्तिका संबंधित जिलों के कोषागार में डबल लॉक में जमा कर दी गई।