फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   100 मीटर दौड़ में कृतिका, असीत अव्वल

100 मीटर दौड़ में कृतिका, असीत अव्वल

Sun, 03 Feb 2013 05:30 AM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Sun, 03 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गीडा में खेल महोत्सव के समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। महिला वर्ग के 100 मीटर दौड़ में कृतिका और पुरुष वर्ग में असीत तिवारी अव्वल रहे। इसके साथ ही टेबिल टेनिस, रिले रेस, शतरंज में भी खिलाड़ियों ने जीत के लिए दमखम दिखाया। समारोह में 20 जनवरी को आयोजित बीआईटी यंग मैथमेटिशियन अवार्ड के विजेताओं को संस्था के चेयरमैन डॉ. आरए अग्रवाल ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

100 मीटर महिलाओं की दौड़ में कृतिका प्रथम, प्रीति तिवारी द्वितीय और मोहिनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर में मोहनी, आकांक्षा और दीप्ति तिवारी को क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान मिला। पुरुष वर्ग के 100 मीटर दौड़ में असीत तिवारी ने प्रथम,अनूप ने द्वितीय, रविकांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में भी असीत तिवारी ने जीत दर्ज की जबकि रविकांत द्वितीय, दिलीप तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में रविकांत प्रथम, हेमंत द्वितीय, सुनील ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं 800 मीटर दौड़ में रविकांत प्रथम, सतीश द्वितीय और अंकित तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। इसके साथ ही लंबी कूद, ऊंची कूद, कैरम सहित अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) एन गुरुप्रसाद, प्रो. एचएन सिंह, रजनीश कुमार, अर्जुन यादव, एसएन जायसवाल आदि छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed