फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कमरे के लिए पार्षदों में छिड़ी जंग

कमरे के लिए पार्षदों में छिड़ी जंग

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। भाजपा और सपा के पार्षदों के बीच कमरे के लिए जंग छिड़ गई है। भाजपा पार्षदों को कमरा आवंटित किए जाने की आशंका से सपा के पार्षदों ने पार्षद कक्ष में ताला जड़ दिया। हालांकि बाद में ताला खोल दिया गया। लेकिन इस प्रकरण के साथ ही नगर निगम में एक नई परंपरा की शुरुआत हो गई है। भले ही भाजपा और सपा के पार्षदों के बीच किसी तरह की तकरार नहीं हुई लेकिन दोनों दलों के पार्षदों के बीच के रिश्तों में गांठ पड़ गई है। मंगलवार को मेयर और नगर आयुक्त की इस मसले पर फिर से बैठक होने वाली है।
विज्ञापन

नगर निगम में भाजपा विधायक दल के उपनेता जितेंद्र सैनी को मेयर और नगर आयुक्त ने भाजपा पार्षदों के लिए अलग कक्ष आवंटित करने का आश्वासन दिया था। इस सूचना के बाद सपा के पार्षद भड़क गए। उन्होंने शुक्रवार दोपहर पार्षद कक्ष में ताला जड़ दिया। हालांकि बाद में सपा के पार्षदों ने ताला खुद ही खोल दिया। भाजपा के पार्षद दल के मुख्य सचेतक रणंजय सिंह जुगनू का कहना है कि जब मेयर और नगर आयुक्त ने भाजपा पार्षदों के लिए अलग कक्ष आवंटित करने का आश्वासन दे दिया था। इसके बाद फिर से इस मसले को नया तूल देना पूरी तरह से गलत है। अभी तक की परंपरा रही है कि उपसभापति कमरे में ही उस दल के पार्षदों का ठिकाना होता है। इस लिए पार्षद कक्ष में जब भाजपा के पार्षदों ने बैठना शुरू किया तो उसमें निजी ताला लगाना पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन


‘भाजपा ने अपना नेता मेयर को घोषित कर रखा है। ऐसे में भाजपा पार्षदों को अलग से बैठने में कोई दिक्कत नहीं है। अगर अलग कक्ष चाहिए तो वो अपना नेता बदल लें।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- जियाउल इस्लाम, उपाध्यक्ष नगर निगम

‘ शाम को उस कक्ष में नगर निगम का ही ताला लगा हुआ था। इस मसले पर मंगलवार को मेयर के साथ वार्ता होगी। इसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।’
- अखिलेश तिवारी, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed