फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पीड़ित को अपना मित्र समझे पुलिस : जस्टिस सेमा

पीड़ित को अपना मित्र समझे पुलिस : जस्टिस सेमा

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस एचके सेमा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने को किसी जाति का कहे, हरेक की जाति भारतीय है। चिकित्सा, शिक्षा और न्याय आम जनता का मौलिक अधिकार है। इस दिशा में अधिकारियों को संवेदनशीलता से कार्य करने चाहिए। आम आदमी के हितों को ध्यान में रखते हुए आयोग सादे कागज पर भी आवेदन स्वीकार करता है। उसका उद्देश्य पीड़ित को न्याय और दोषी को सजा दिलाना है।
जस्टिस सेमा जीडीए सभागार में उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग की तरफ से ‘मानवाधिकार के प्रति जागरूकता’ विषय पर आयोजित कार्यशाला में विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी जिले का अभिभावक होता है। उन्हें मानवाधिकार से संबंधित समस्याओं का स्थायी समाधान करना चाहिए, जिससे भविष्य में कोई विवाद न हो। पुलिस की भूमिका ऐसी होनी चाहिए कि जनता या पीड़ित उनको अपना मित्र समझे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011-12 में 38823 शिकायतें आयोग को प्राप्त हुई थीं, जिसमें से 11999 मामलों का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

मानवाधिकार आयोग के सदस्य जस्टिस विष्णु सहाय ने कहा कि अभियुक्त जब पुलिस की संरक्षण में जाता है उस समय उसके शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं होते हैं। बाद में चोट के निशान मिलते हैं। इससे जाहिर होता है कि पुलिसिया कस्टडी में मानवाधिकार हनन होता है। उन्हाेंने चिकित्साधिकारियों को संवेदनशीलता से कार्य करने की सलाह देते हुए जेल में कैदियों के साथ मानवीय व्यवहार करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानवाधिकार आयोग के अपर पुलिस महानिदेशक वीके गुप्त ने कहा कि मानवाधिकार के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए बहुत से प्रयास किए गए हैं। प्रदेश में इस मामले में जागरूकता बढ़ी भी है, पर उतनी जागरूकता नहीं आ पाई है, जितनी आनी चाहिए।

कार्यक्रम में मंडलायुक्त के. रविंद्र नायक, आईजी ब्रजभूषण, डीआईजी मुथा अशोक जैन, डीएम रविकुमार एनजी, एसएसपी आशुतोष कुमार, डीएम कुशीनगर आर सैंफिल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्वयंसेवी संस्थाओं के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed