फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कांग्रेसियों ने जलाए पटाखे

कांग्रेसियों ने जलाए पटाखे

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। आतंकवादी अफजल कसाब को फांसी देने की खुशी में कांग्रेसियों ने खूब जश्न मनाया। पटाखे जलाए और लोगों में मिठाइयां बांटी। फांसी पर अंतिम मुहर लगाने के लिए राष्ट्रपति को बधाई दी, इसका श्रेय प्रधानमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी दिया।
बुधवार को शास्त्री चौक चौराहे पर दूरसंचार सलाहकार भारत सरकार के सदस्य एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) प्रदेश पूर्व महासचिव तौकीर आलम के नेतृत्व में पटाखे जलाकर जश्न मनाया गया। इस मौके पर अहमद फराज, बृज नारायण शर्मा, अजय कुमार सिंह, उदयवीर सिंह, उमेश खन्ना समेत अन्य मौजूद थे। जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आतंकवादी अफजल कसाब को फांसी देने की खुशी में जमकर आतिशबाजी की और लोगों को मिठाइयां खिलाईं। पाकिस्तान विरोधी नारे भी लगाए गए। कांग्रेसी जिला महासचिव अनवर हुसैन के नेतृत्व में लोग मुंशी प्रेम चंद्र पार्क पर एक एकत्रित हुए।
विज्ञापन

हुसैन ने कहा कि अजमल आमिर कसाब इंसान नहीं, इंसान के नाम पर शैतान था। उसने सैकड़ों बेगुनाहों का कत्ल कर दिया था। बुधवार को उसको फांसी दी गई। इससे पूरे देश के कांग्रेसियों में खुशी की लहर है। इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाईं। उन्होंने राष्ट्रपति, केंद्र सरकार, महाराष्ट्र सरकार, प्रधानमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को इसके लिए बधाई दी। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान अब पूरी तरह से बेनकाब हो गया है। इस मौके पर मो. अनीस, जितेंद्र प्रजापति, ईश्वर चंद्र, सोनू कुमार, आजाद हुसैन समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed