फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ रेलवे ने की कार्रवाई

भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ रेलवे ने की कार्रवाई

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे ने भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इन कर्मचारियों को पूर्वोत्तर रेलवे के सतर्कता संगठन ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के अंतर्गत विभिन्न अनियमितताओं के आरोप में पकड़ा था। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी एसपी मिश्रा ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के सतर्कता संगठन द्वारा अक्टूबर माह में अभियान चलाया गया था। इस दौरान विभिन्न अनियमितता में पकड़े गए एक राजपत्रित कर्मचारी के अलावा 22 रेल कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की अनियमितताओं में पकड़ा गया और उन्हें दंडित किया गया। दंडित कर्मचारियों में एक को पदावनत कर दिया गया। एक कर्मचारी का वेतन दो स्तर नीचे बिना संचयी प्रभाव के घटा दिया गया। एक का वेतन एक स्तर नीचे बिना संचयी प्रभाव के घटा दिया गया। 10 कर्मचारियों की वेतनवृद्धि को रोक दी गई। दो कर्मचारियों का सुविधा पास/ पीटीओ बंद कर दिया गया। सात कर्मचारियों की परिनिंदा की गई। इनमें राजपत्रित संवर्ग के अधिकारी भी शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed