{"_id":"67-53100","slug":"Gorakhpur-53100-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ ने दो युवकों को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ ने दो युवकों को उठाया
Gorakhpur
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। एटीएम के कैश बाक्स से 45 लाख रुपये चोरी के मामले में एसटीएफ ने शुक्रवार की शाम दो युवकों को उठा लिया। शाहपुर इलाके के दोनों युवकों से देर रात तक पूछताछ होती रही। उधर, सूत्रों की मानें तो एक्सपर्ट ने धुंधली वीडियो फुटेज को भी साफ कर दिया है। चेहरा बहुत हद तक साफ होने के साथ पता चला कि चोर ने सिर पर साफा बांध रखा था। आशंका है कि युवकों को उठाए जाने की कार्रवाई वीडियो फुटेज साफ होने के बाद ही की गई है। उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर दे।
बीते शुक्रवार को टीपी नगर के प्रशांत टावर में लगे एसबीआई के एटीएम से 45 लाख रुपये गायब हो गए। केबिन के अंदर लगे वीडियो कैमरे में जो फुटेज आई थी उसमें तस्वीर बहुत साफ नहीं थी। डीआईजी ने इस मामले में एसटीएफ को भी लगाया था। जांच पड़ताल के दौरान वीडियो फुटेज धुंधली मिलने पर इसे एक्सपर्ट को साफ करने को सौंपा गया था। सूत्रों ने बताया कि इसकी वीडियो फुटेज साफ हो गई। इसमें चोर की तस्वीर कुछ हद तक स्पष्ट हुई है। यही नहीं पता चला कि केबिन के अंदर मौजूद युवक ने साफा (पगड़ी) बांधी थी।
इस मामले की जांच में लगी एसटीएफ ने शुक्रवार की शाम दो युवकों को उठा लिया। पुलिस की हिरासत में आए विनय तिवारी और गौरव दूबे नाम के दोनों युवकों से एसटीएफ देर रात तक पूछताछ करती रही। पुलिस को उम्मीद है कि इन युवकों से पूछताछ में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते है। उधर, एसटीएफ के अधिकारियों ने भी दो युवकों को पूछताछ के लिए उठाने की बात स्वीकार की, लेकिन रात में उन्होंने दोनों युवकों को छोड़ने की बात कही थी।