{"_id":"67-53090","slug":"Gorakhpur-53090-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिभिया गांव के पास झगड़ा, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिभिया गांव के पास झगड़ा, छह लोग घायल
Gorakhpur
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मूर्ति विसर्जन के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। खोराबार, डिभिया में हुए बवाल में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर चौकी पर आ गई। यहां पहुंचे पार्षद ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर समझौता करा दिया।
खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार रानीडीहा गांव में लक्ष्मी प्रतिमा स्थापित की गई थी। इसी इलाके में डिभिया गांव के लोगों ने भी मूर्ति स्थापित की थी। दोनों गांव के लोग शुक्रवार की शाम को प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे थे। डिभिया गांव में पोखरे के पास दोनों प्रतिमाएं पहुंचीं। प्रतिमाओं के साथ महिलाएं भी थीं। महिलाओं से छेड़छाड़ और फब्तियां कसने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मारपीट में रानीडीहा के रोहित, मोहित, कोइल की मां और राकेश यादव घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से राममिलन और संजय यादव को चोटें आईं। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर चौकी पर आ गई। सूचना मिलने के बाद पार्षद भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।