फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   स्टेडियम कोचिंग की लगातार दूसरी जीत

स्टेडियम कोचिंग की लगातार दूसरी जीत

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Gorakhpur
Gorakhpur Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। महिला वर्ग मेें सोमवार का दिन स्टेडियम कोचिंग के नाम रहा। स्टेडियम कोचिंग ने लगातार दो मैच जीतकर अंक तालिका में अपना स्थान ऊपर कर लिया। पहले मैच में नार्मल दीक्षा क्लब और दूसरे मैच में एआरपी को हरा दिया। इस्लामिया इंटर कालेज के मैदान पर एआरपी गोल्ड कप सिक्स ए साइड हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को पहला मैच स्टेडियम कोचिंग और नार्मल दीक्षा क्लब के बीच खेला गया। दोनों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद थी। लेकिन स्टेडियम कोचिंग पूरे मैच में हॉवी रही। स्टेडियम कोचिंग ने एकतरफा मुकाबले में नार्मल दीक्षा क्लब को 4-0 से हराकर दो अंक अर्जित किए। स्टेडियम की तरफ से निलमा और प्रीति ने दो-दो गोल किए। दूसरे मैच में स्टेडियम कोचिंग ने एआरपी क्लब को 3-1 से हरा दिया। स्टेडियम कोचिंग के लिए नाहिदा ने एक, सुलक्षना दो गोल किए। एआरपी के लिए कोमल ने एक गोल किया। तीसरे मैच में गरिमा क्लब और नार्मल दीक्षा क्लब के बीच खेला गया। गरिमा क्लब ने नार्मल को 5-2 से हराकर दो अंक अर्जित किए। इस दौरान आयोजित सचिव सईद उल्लाह, आरपी विश्वकर्मा, एनपी गौड़, नियाज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed