{"_id":"5a53c69c4f1c1b0b788b73f7","slug":"91515439772-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में शातिर लुटेरे को लगी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में शातिर लुटेरे को लगी गोली, घायल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस से मुठभेड़ के दौरान शातिर अमित के पैर में गोली लग गई। वह अपने एक साथी के साथ पुलिस टीम पर हमला करके भाग रहा था। हालांकि कोहरे का फायदा उठाकर अमित का साथी फरार हो गया। अमित के पास से पुलिस को नाइन एमएम की पिस्टल मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसको जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्रभारी एसएसपी गणेश साहा ने बताया कि शातिर लुटेरे अमित के ऊपर लूट, हत्या की कोशिश जैसे गंभीर मामलों के कई केस दर्ज हैं।
घटना सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे हुई। राजघाट एसओ नवीन सिंह अपने सहयोगियों के साथ ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
तभी एक बाइक पर सवार दो लोग तेज रफ्तार से आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो बदमाश ने बाइक और तेज कर दी। पीछा करने पर बदमाश ने फायर कर दिया। वायरलेस पर इसकी सूचना फैलते ही कैंट, खोराबार, राजघाट थाने की पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। बदमाश तारामंडल होते हुए सिक्टौर (सहारा इस्टेट) की ओर भाग रहे थे। सिक्टौर गांव के पास ही पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने फिर फायर किया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। घायल बदमाश की पहचान खोराबार थाना क्षेत्र के मंझरिया बिस्टौर निवासी अमित के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन