फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The language and attire may be different...but everyone says Bharat Mata ki Jai together.

Gorakhpur News: भाषा और पहनावा भले ही अलग...पर सभी एक साथ बोलते हैं भारत माता की जय

Tue, 01 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
The language and attire may be different...but everyone says Bharat Mata ki Jai together.
कौड़ीराम में आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबो​धित करते श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चं

विज्ञापन


- कौड़ीराम में आयोजित हिंदू सम्मेलन में बोले-श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय



संवाद न्यूज एजेंसी



कौड़ीराम (गोरखपुर)। कौड़ीराम कस्बा स्थित सर्वोदय किसान इंटर काॅलेज परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने पर बुधवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा कि हमारे समाज में कई जातियां और उपजातियां हैं। हमारी भाषा, वेशभूषा और चेहरे का रंग भले ही अलग-अलग हो लेकिन हम सब एक साथ भारत माता की जय बोलते हैं।



उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को हिंदू सम्मेलन नाम दिया गया है ताकि हिंदू समाज यहां इकट्ठा हो। हिंदू समाज में सबका मिलन हो। हम सभी लोग नदियों को पवित्र मानते हैं। हम सभी लोग गाय को मां कहते हैं और सभी समाज अपने घर में तुलसी का छोटा सा पौधा रखना भगवान की कृपा समझते हैं। यह छोटी-छोटी बातें सब में एक जैसी हैं। यह जो छोटी-छोटी बातें हैं यह केवल धरती की उपज है, जिस धरती को हम भारत कहते हैं।
विज्ञापन




उन्होंने आगे कहा कि हमारे समाज में जातियां और उपजातियां हैं। विभिन्न प्रकार के देवी-देवताओं का पूजा करने वाला समाज है लेकिन कुछ बातें सब में एक जैसी हैं। उन्होंने ने कहा कि हिंदू एकता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना व डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन




विशिष्ट अतिथि रंगमहल अयोध्या के पीठाधीश्वर रामशरण दास महाराज ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम पांच सौ वर्षों के बाद मंदिर में विराजमान हुए हैं। इसमें विश्व हिंदू परिषद का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश वर्मा व संचालन डॉ. इंदुमती सिंह ने किया।



इस दौरान केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कंडेय राय, धुरियापार चीनी मिल समिति के उप सभापति गुलाब रध्वज उर्फ महंथ सिंह, विधायक डाॅ. विमलेश पासवान, गिरीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed