देवरिया। सर्वर डाउन होने से ऑनलाइन बैनामे का कार्य सोमवार को बाधित रहा। अधिवक्ताओं ने डीआईजी स्टाम्प को अवगत कराया। कहा कि रोजाना सर्वर की स्पीड धीमी रहती है। कोतवाली रोड स्थित उप निबंधक कार्यालय में सोमवार को जमीन खरीदने और बेचने के लिए लोग आए थे। हालांकि दिन में 11 बजे के बाद वेबसाइट में तकनीकी समस्या आ गई। इसके चलते सर्वर की स्पीड बाधित हो गई। इसके चलते थम्ब इम्प्रेेशन दर्ज नहीं हो सका। इसके साथ ही डाटा सुरक्षित भी नहीं हो रहे थे। इसी बीच दोपहर एक बजे डीआईजी स्टाम्प और निबंधन आरएन सिंह निरीक्षण करने पहुंचें। अधिवक्ता अधिवक्ता अरविंद गुप्त, मोहम्मद जुमादीन, जसमुद्दीन अहमद, विष्णु प्रसाद गुप्त, राधेश्याम पटेल, अशोक श्रीवास्तव आदि ने समस्या से अवगत कराया। कहा कि रोजाना की दिक्कत है। शाम चार बजे तक सर्वर की समस्या सही नहीं हो सकी। इसके चलते देवरिया खास की रीता देवी, लालती देवी, जटमलपुर की रंजू देवी और साबिरा, सोनूघाट के ज्ञान प्रकाश गुप्त, लार रोड के राजेंद्र यादव, विशुनपुर कला के शिव नारायण चौहान, गोविंदपुर के कैलाश मणि, रामनाथ देेवरिया की निशा श्रीवास्तव, विक्रम विशुनपुर के नंदलाल प्रसाद, मुंडेरा जगदीश के चंद्रभान चौहान को लौटना पड़ा।