Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   FIR registered against six people for attack on a couple

Deoria News: दंपती समेत छह लोगों पर हमले में छह पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 22 Nov 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 22 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against six people for attack on a couple
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के रजला टोला में पुरानी रंजिश मे 18 नवंबर की रात बाजार से लौट रहे दंपती पर हमला कर दिया गया। जान बचाकर घर पहुंचे दंपती का पीछा करते हुए हमलावर वहां भी घुस गए। आरोप है कि लाठी-डंडे, चाकू और ईंट-पत्थर से हमला कर छह लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने छह नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

रजला टोला निवासी नेहा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि राजू राजभर पुरानी रंजिश को लेकर पहले भी मारपीट कर चुका है। बुधवार की रात करीब 10:30 बजे वह पति अर्जुन राजभर के साथ दोपहिया वाहन से बाजार से लौट रही थीं। रास्ते में घात लगाए राजू, आकाश, विकास, मुकेश, नितेश और सुरेश ने वाहन रोककर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

दंपती जान बचाकर घर की ओर भागे तो आरोपी पीछा करते हुए वहां पहुंच गए। आरोप है कि हमलावरों ने नेहा, अर्जुन, पंकज, अभिषेक, संतोष और आशा को घायल कर दिया। वाहन में भी तोड़फोड़ की। नेहा के ससुर ने डायल 112 पर सूचना दी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed