{"_id":"6b01f23821c5c8fd370bdec9","slug":"assured-the-elderly-of-their-safety-deoria-news-c-208-1-deo1049-197132-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
Sun, 22 Nov 2026 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिलेभर में शनिवार को गुड मॉर्निंग देवरिया और एंटी रोमियो अभियान चलाया गया। पुलिस ने मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। विद्यालयों के आसपास चेकिंग कर बालिकाओं को जागरूक किया।
पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने पार्कों, स्टेडियमों, मंदिरों, शिवालयों और प्रमुख मार्गों पर चेकिंग की। सुबह टहलने निकले लोगों की समस्याएं सुनीं और सुझाव लिए। बुजुर्गों से बातचीत कर उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर नियम तोड़ने वालों को हिदायत दी गई।
एंटी रोमियो टीमों ने स्कूल और कोचिंग जाने वाली बालिकाओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्हें वूमेन पावर लाइन 1090 और आपातकालीन सेवा 112 की जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार अभियान लगातार जारी रहेगा।