{"_id":"596671504f1c1bd34d8b471a","slug":"91499885904-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैपटॉप चोरी के मामले में एक युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैपटॉप चोरी के मामले में एक युवक गिरफ्तार
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के दीवानी कचहरी में एक दुकान से 10 जुलाई की रात में लैपटॉप और कैमरा चोरी के मामले में पुलिस ने एक युवक को चौपरियां गांव निवासी शुभम चौरसिया को गिरफ्तार किया है। इसका एक साथ ही फरार बताया जा रहा है। कोतवाली पुलिस उससे पूछताछ में लगी है। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि चोरी के मामले में गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है।
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के चौपरिया के रहने गिरफ्तार वाले युवक की निशानदेही पर लैपटाप चोरी के मामले में पुलिस ने निचलौल कस्बा के तीन दुकानदारों को उठाया। कस्बा निचलौल के महाशय वार्ड के दो दुकानदारों व कृण्णा नगर वार्ड के एक दुकानदार सहित तीन लोगों को पूछताछ के लिये ले गयी है। इस सबंधन में थानाध्यक्ष टीपी श्रीवास्तव ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में हुए मोबाइल चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस तीन दुकानदारों को पूछताछ के लिए ले गई है।
महिला के एटीएम से बीस हजार निकाल युवक फरार
परतावल। भारतीय स्टेट बैंक श्यामदेउरवां में लगे एटीएम से मुहम्मदपुर निवासी चन्द्रावती पत्नी मुक्तेश्वर लाल बुधवार को एटीएम से पैसा निकालने गई थी। चंद्रावती ने एटीएम कार्ड अपने आगे लाइन में लगे युवक को दे दिया और कोड बताकर तीन हजार रुपये निकालने को कहा। युवक ने तीन हजार रुपये निकालकर चंद्रावती को दे दिया। अभी चंद्रावती पैसा गिनने लगी उतनी देर में युवक ने उसके एटीएम से बीस हजार रुपये और निकाल कर फरार हो गया। चंद्रावती जब पासबुक लेकर बैंक में प्रिंट कराई तो देखा कि उसके खाते से बीस हजार रुपये और निकल गए हैं। चंद्रावती रोने लगी और बैंक में हंगामा करने लगी। उसने शाखा प्रबंधक से अपने साथ घटी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा
परतावल। नहरपुर थाना बड़हलगंज जिला गोरखपुर निवासी विजय प्रताप यादव ने श्यामदेउरवा थाने पर बड़हरा बरईपार निवासी नियाज पुत्र साजिद के खिलाफ तहरीर दिया था की साजिद दक्षिण अफ्रीका में ड्राइविंग की नौकरी दिलाने के नाम पर निचलौल में सैकड़ों लोगों को ट्रेनिंग दिलाई। ट्रेनिंग दिलाने के बाद हम लोगों से पासपोर्ट और पैंतीस पैंतीस हजार रुपये नगद ले लिया और सितंबर सोलह में ही दक्षिण अफ्रीका भेजने के लिए कहा था लेकिन नहीं भेजा तो हकीकत की जानकारी हुई। नहरपुर निवासी विजय प्रताप यादव के तहरीर पर इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा श्रीकांत राय ने मंगलपुर तिरहा से नेयाज को गिरफ्तार कर आई पी सी के धारा 419 420 467 468 478 के तहत जेल भेज दिया।
इस संबंध में इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा श्रीकांत राय ने बताया कि नेयाज पुत्र साजिद निवासी बड़हरा बरईपार ठग किस्म का व्यक्ति है जो विदेश भेजने के नाम पर दर्जनों लोगों से पैसा ठगा है। मंगलपुर तिरहा से गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया।
हेरोइन के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
खनुआ। भारत नेपाल बार्डर के करीब रजियाघाट के पास बुधवार की देर शाम 150 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को एसएसबी जवानों ने गिरफ्तार कर सोनौली पुलिस को सौंप दिया। बरामद हेरोइन की कीमत करीब तीस लाख रुपये बताई गई है। बुधवार देर शाम भारत-नेपाल सीमा के सोनौली थाना क्षेत्र के रजियाघाट पिलर संख्या 521के पास ज्ञान चंद पुत्र स्व. निरहु सहानी निवासी हरदीडाली (मुरदहीया घाट) थाना सोनौली के पास से 150 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। उसने जेब में रख कर भारत से नेपाल जाने के फिराक में था कि एसएसबी जवानों ने उसे जांच के लिए रोका तो हेरोइन बरामद हुई।
एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट दिलीप कुमार झा का कहना है कि बरामद हेरोइन की कीमत करीब तीस लाख रुपये है। गिरफ्तार व्यक्ति को सोनौली पुलिस को सौप दिया गया है।
कपड़े के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
खनुआ। कपड़े के साथ तीन व्यक्ति को नेपाल जाते समय भारत नेपाल सीमा के सुंडी घाट के पास गिरफ्तार कर नौतनवा कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है। बुधवार देर शाम को सुंडी घाट के रास्ते भारत से नेपाल जाते समय सुंडी घाट सीमा के पास एसएसबी ने गश्त के दौरान भारत से दो बाइक पर लादकर भारतीय कपड़े नेपाल ले जा रहे तीन लोगों गिरफ्तार कर लिया। पकडे़ गए राजाराम यादव पुत्र शंकर निवासी भैरहवा, संगम गौड़ पुत्र जगदीश निवासी नौतनवां और कृष्णा पुत्र प्रमोद निवासी नौतनवा को कस्टम विभाग को सौंप दिया गया। एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट दिलीप कुमार झा का कहना है कि कपड़े सहित बाइक और गिरफ्तार व्यक्ति को नौतनवा कस्टम को सौंप दिया गया है।