फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   किसान अपने फसलाें का बीमा अवश्य कराएं

किसान अपने फसलाें का बीमा अवश्य कराएं

Thu, 17 May 2018 01:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 17 May 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
किसान अपने फसलाें का बीमा अवश्य कराएं
गोष्ठी में कई जिलों के अफसर मौजूद रहे।
गोरखपुर। प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद ने किसानों से अपील की कि वे फसलों का बीमा अवश्य कराएं। साथ ही उन्होंने बैंक, बीमा कंपनियों व प्रशासन से भी यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों की फसलाें का बीमा अवश्य हो। जिससे आपदा या अन्य कारणों से फसलों के नुकसान होने पर किसान को उसकी फसल का मुआवजा मिल सके। उन्होंने बताया कि खरीफ की फसल के बीमा के लिए किसान को कुल राशि का दो प्रतिशत देना होता है जबकि शेष 8 प्रतिशत केंद्र सरकार देती है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में बुधवार को आयोजित गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़ मंडल की संयुक्त खरीफ गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों को लाभ देने के तीन सूत्र हैं। लागत घटे, उपज बढ़े तथा उपज की कीमत मिले। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बाढ़ प्रमुख समस्या है इसलिए किसानों को ऐसी फसलों को लगाना चाहिए जो बाढ़ रोधी हों, बाढ़ आने पर कम नुकसान हो। मंडी अधिनियम के संबंध में जानकारी देते हुए कृषि आयुक्त ने कहा कि कोई भी किसान किसी भी मंडी में अपना उत्पाद बेच सकता है। खाद बीज की कमी न हो इसके लिए खादों के अग्रिम भंडारण का निर्देश दे दिया गया है। मंडलायुक्त अनिल कुमार ने कृषि विभाग एवं किसानों से जुड़े अन्य विभागों के बारे में जानकारी दी। बताया कि पिछले वर्ष खरीफ की फसल में लगभग 17 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई थी। इस बार भी लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


खरीफ गोष्ठी में कमिश्नर आजमगढ़ एसबीएस रंगाराव और कमिश्नर बस्ती दिनेश सिंह ने भी अपने मंडल के कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डीएम के विजयेन्द्र पांडियन, डीएम संतकबीरनगर भूपेंद्र एस चौधरी, डीएम सिद्धार्थनगर कुणाल सिल्कू सहित कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, आजमगढ़, मऊ और बलिया के जिलाधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed