फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   कोहरे का कहर : हादसे में दुकानदार की मौत, चार घायल

कोहरे का कहर : हादसे में दुकानदार की मौत, चार घायल

Tue, 19 Dec 2017 12:07 AM IST
basti
basti Updated Tue, 19 Dec 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
कोहरे का कहर : हादसे में दुकानदार की मौत, चार घायल
सुबह करीब छह बजे फोरलेन पर चौकड़ी टोल प्लाजा पर कई वाहन आपस में टकरा गए। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती।बदले मौसम के कारण शुरू हुए घने कोहरे के कारण सोमवार सुबह दृश्यता काफी कम थी। इससे जिले में फोरलेन समेत कई स्थानों पर हुए हादसों में दुकानदार की मौत हो गई, जबकि जिला सूचना अधिकारी समेत चार लोग घायल हो गए। पैकोलिया प्रतिनिधि के अनुसार, पचपेड़वा दुबौला मार्ग स्थित फिरदौसनगर चौराहे (असनहरा गांव) के करीब गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दुकानदार की मौत हो गई। पिकौरा चौधरी गांव के सुरेश कुमार सिंह(27) बाइक से फिरदौस नगर चौराहे पर स्थित अपनी कपड़े की दुकान पर जा रहे थे। चुरिहारपुर क्रय केन्द्र से गन्ना लादकर बभनान चीनी मिल जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को कोहरे के चलते देख न पाने से उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। मौके पर ही सुरेश की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक भाग निकला। पैकोलिया पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया। शव का पोस्टमार्टम करने के लिए भेजा। मृतक सुरेश के भाई संजय की तहरीर पर अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं घना कोहरा होने से सुबह विजिबिलिटी (दृश्यता) बेहद कम होने के चलते सुबह करीब छह बजे फोरलेन पर चौकड़ी टोल प्लाजा पर कई वाहन आपस में टकरा गए। जिनमें जिला सूचना अधिकारी डा.विजय प्रभाकर त्रिपाठी और उनके स्टाफ के तीन अन्य लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन


ट्रक से टकराई डीएम की कार
विक्रमजोत । फोरलेन पर छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर के पास स्थित एक ढाबे के सामने सुबह छह बजे घने कोहरे के कारण खड़े ट्रक से डीएम बस्ती की सरकारी कार पीछे से टकरा गई। इससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि चालक और सवार सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग निकला। आईएएस वीक समाप्त होने के बाद सोमवार को डीएम अरविंद कुमार सिंह को वापस आना था। लखनऊ से उन्हें लाने के लिए उनका ड्राइवर यूपी-51जी/0289 सरकारी इनोवा कार लेकर जा रहा था। घनेे कोहरे के कारण फोरलेन पर साइड में खड़े ट्रक में पीछे कार जा टकराई। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज जय प्रकाश दुबे पहुंचे और क्षतिग्रस्त कार को बस्ती भेजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed